वोडाफोन ने लाँच किए है तीन प्लान, जानें इनकी कीमत व फायदे

वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए प्लान पेश किए गए है। कंपनी ने 47 रूपये, 67 रूपये और 78 रूपये वाले प्लान पेश किए है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि यह प्लान कॉलर ट्यून के साथ आते है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए समय समय पर नए प्लान पेश करती रहती है। जियो के आने के बाद कंपनी की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। अब इन प्लान के बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते है कि इसमें क्या क्या दिया जा सकता है-

इन तीनों पैक में किसी प्रकार का डेटा या टॉक टाइम नही दिया जाता है, क्योंकि यह ऑल राउंडर पैक का हिस्सा नही है। हम सबसे पहले बात करते है 47 रूपये वाले प्लान की तो इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा इसमें आपको कोई फायदा नही मिल पायेगा। इसके बारे में ज्यादा जानकारी कंपनीकी साइट से ले सकते हो।
अब हम आपको वोडाफोन के अगले प्लान के बारे में जानकारी दे तो इसका अगला प्लान 67 रुपये के साथ आता है। इसके अलावा इसकी वैधता की जानकारी दे तो इसकी वैधता 90 दिनों की है यानी कि इसकी वैधता तीन महीनों की है। इस प्लान के बारे में आप और अधिक जानकारी लेना चाहते हो तो कंपनी की साइट पर चैक कर सकते हो।
अब हम बात करते है 78 रूपये वाले प्लान की तो इस प्लान की वैधता 89 दिन तक की है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इन तीनों प्लान में काॅलर ट्यून की सुविधा दी जायेगी। इस प्लान के बारे में कंपनी की साइट से अधिक जानकारी ले सकते हो।

अन्य समाचार