तबलिगी जमात के लोगों की गंभीरता से करें छानबीन : डीएम

जहानाबाद : तबलिगी मरकज के लोगों के बारे में गंभीरता के साथ छानबीन करें। जमात के लोगों का पता लगा कर अबिलंब जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी को सूचित करें। सभी पदाधिकारी लॉकडाउन का अनुपालन सख्ती से कराएं। यदि सक्षम कारण से वाहन सड़क पर चलने वालों पर जुर्माना लगाएं। जिले के नगर परिषद, प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्र में चौक-चौराहों पर भीड़ लगाने वाले लोगों के विरुद्ध कानून कार्रवाई करें। यह निर्देश जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को वरीय पुलिस तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिया।

चहलकदमी थमा, शहर में क‌र्फ्यू सा नजारा यह भी पढ़ें
डीएम ने कहा कि जिले तथा प्रखंड की सीमा पर सख्ती से वाहनों एवं लोगों की आवाजाही को सीमित करें। जरूरी कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त कर हीं उसे छोड़ें। प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर संचालित क्वारंटाइन सेंटर की स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की। सेंटर पर रह रहे लोगों की मेडिकल जांच कराकर संदिग्ध मरीजों को शहर स्थित क्वारंटाइन में भेजने का निर्देश दिया गया।
लॉकडाउन के कारण तालाब,पोखर में बलपूर्वक मछली मारने एवं लूटने की घटना में शामिल लोगों पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष, उप-विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता सहित सभी कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार