लॉकडाउन के उल्लंघन में थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने शनिवार को शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन रोड, बेला रोड आदि जगहों पर कई दुकानें खुली हुई मिली। इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा है। एसएसपी ने बताया कि शहर के भ्रमण दौरान सबसे खराब स्थिति विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र की दिखी। जिसे गंभीरता से लिया गया है। अन्य जगहों पर लॉकडाउन कारगर दिखा। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लॉकडाउन कारगर बनाने के लिए नियमित गश्त करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई की जद में होंगे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार