आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने ठोका था पहला तूफानी शतक, पाकिस्तान के उड़ा दिए थे होश

पाक के खिलाफ भारत की ओर से धोनी का रिकॉर्ड पारी

अब क्रिकेट से दूर है महेंद्र सिंह धोनी
हैदराबाद : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर है। वह पिछले साल विश्व कप में खेल थे अब क्रिकेट से दूर है। आईपीएल में उनका खेलना तय था लेकिन अब यह टूर्नामेंट भी स्थगित हो चुका है। अब कोई नहीं जानता कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी होगी। आज हम धोनी के उस तूफानी पारी के बारे में बात करेंगे जो उन्होंने आज ही के दिन पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।
महेंद्र सिंह धोनी ने आज के ही ही दिन यानि पांच अप्रैल 2005 को अपने करियर का पहला शतक जड़ा था। विशाखापत्तनम में उनका यह शतक इसलिए भी खास था क्योंकि उनके बल्ले से यह शतक पाकिस्तान के खिलाफ निकला था जिसमें उन्होंने 148 रनों की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने यह मैच जीता और धोनी ने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। वह अपने डेब्यू मैच शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में गांगुली ने धोनी को अपनी जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा और धोनी 148 रनों की पारी खेलकर उन्हें निराश नहीं किया। इस मैच से पहले धोनी चार मैच खेल चुके थे, लेकिन कोई कमाल नहीं कर पाए थे। इस दौरान उन्होंने 123 बॉल्स पर 15 चौके और 4 छक्के लगाकर 148 रन बनाए।
पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड पारी रही
धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से सर्वाधिक रनों की पारी खेली थी। इससे पहले सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम संयुक्त रूप से 141 रनों की पारी दर्ज थी। साल 2012 में विराट कोहली ने धोनी के 148 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ा, जब उन्होंने ढाका में 183 रनों की पारी खेली। वनडे के बाद धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक भी पाकिस्तान के खिलाफ ही बनाया था और इसमें भी उन्होंने 148 रन की ही पारी खेली थी। साल 2006 में धोनी ने अपने पांचवें टेस्ट मैंच में केवल 93 गेंदों पर शतक जड़ा था।
बचपन के कोच को उम्मीद धोनी को मिलेगा एक आखिरी मौका, विश्व कप टी-20 में बनाएंगे जगह​
कोरोना वायरस : अब एमएस धोनी ने पुणे के देहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए दिया दान​

अन्य समाचार