सैदपुर में अपराधी ने एक को मारी गोली

खगड़िया। मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार को अपराधी ने गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। सैदपुर निवासी अरुण कुमार सिंह को पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार सैदपुर के पश्चिमी टोला में एक अपराधी ने पहले जमकर फायरिग की। उसके बाद अरुण सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। यह तो संयोग ही था कि गोली उनके पैर में लगी। अपराधी गोली चलाते हुए भाग निकला। मानसी थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि अपराधी रणवीर सिंह द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है। घायल अरुण सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना भूमि विवाद को लेकर घटी है। अपराधी रणवीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि रणवीर सिंह द्वारा पहले भी कई आपराधिक वारदातों में लिप्त रहा है।

पकरैल क्वारंटाइन शिविर में हैं 34 मजदूर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार