पठान बंधु कोरोना पीड़ितों के मदद को आए आगे, मजदूरों में बांटे 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू .

06 Apr, 2020 11:47 AM | Saroj Kumar 589

दुनियाभर में इन दिनों कोरोना का जबरदस्त कोहराम छाया हुआ है, इसके आगोश में दुनिया के करीब 190 देश आ चुके हैं तो वहीं संक्रमितों की संख्या भी 13 लाख लोगों के करीब पहुंच गई है। इसमें 70 हजार लोग अब तक मारे जा चुके है। पूरी दुनिया में लोग इन दिनों खौफ में जी रहे हैं जिनके सामने ये कोरोना नाम की बड़ी चुनौती आ गई है।


कोरोना वायरस के चलते भारत के साथ ही कई देशों में लॉकडाउन है जिससे काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है जिनको खाने तक के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान और उनके बड़े भाई युसूफ पठान गरीब मजदूरों की मदद में आगे आये है. 


देश के कोने-कोने में गरीब मजदूरों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। उसी तरह से अपने गृहनजर बडोदा में युसुफ पठान और इरफान पठान ने बड़ी मदद करते हुए 10 हजार किलो चावल और 700 किलो आलू वितरित किए जिससे की बडोदा में फंसे मजदूर लोगों को खाने में मदद मिल सके।
इरफान पठान और युसुफ पठान ने भी खाने को लेकर जो मदद की है वो वाकई में बहुत ही बड़ी मदद है। इरफान ने ट्विट कर लिखा कि 'इंसान का सबसे बड़ा खौफ मुस्तकबिल(भविष्य) है। आज में जीना शुरू करो खौफ खुद ब खुद भाग जाएगा। घबराए नहीं और झूठी खबरें ना फैलाए।'


 

अन्य समाचार