विधान पार्षद ने बांटी राहत सामग्री

सहरसा। सोमवार को विधान पार्षद नूतन सिंह ने जिले के महिषी प्रखंड के आरापट्टी पंचायत में जरूरतमंदों के बीच राशन सामग्री वितरित की। अपने समर्थकों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में जाकर घर-घर लोगों के बीच लॉकडाउन अवधि में उत्पन्न समस्या को कम करने के लिए विधान पार्षद ने राशन सामग्री देते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन लोगों को दिया।

राशन सामग्री वितरित करते हुए विधान पार्षद नूतन सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन का पालन पूरी तरह करें। घरों से बाहर न निकलें। घर पर रहकर ही कोरोना वायरस को जंग में हरा सकते है। घर पर रहने से ही जिदगी बचेगी। उन्होंने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रविवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक दीये जलाकर देश की एकता व एकजुटता को बरकरार रखने में अपनी सहभागिता निभाई। विधान पार्षद ने कहा कि देश की जनता पूरी तरह प्रधानमंत्री के साथ है। उनके बताए रास्ता लॉकडाउन से ही लोगों की जिदगी बचेगी। लॉकडाउन के दौरान अपने घर की लक्ष्मण रेखा न लांघे।
लॉकडाउन के चलते धान की खरीदारी पर तुरंत होगा भुगतान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार