स्टेशन परिसर में थर्मल स्कैनिंग, सभी स्वस्थ मिले

= थर्मल स्क्रेनिग करने वाले नहीं हैं डॉक्टर

= सदर अस्पताल में 16 भर्ती, अबतक नहीं मिला है एक भी पॉजिटिव
जागरण संवाददाता, खगड़िया : सदर अस्पताल में मरीजों का आना लगातार जारी है। हालांकि अभी तक जिले में कोरोना का एक भी पॉजिटिव नहीं मिला हैं। इसे लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी सजगता बरत रही है।
सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के साथ एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भी लोगों को रखे जा रहे हैं। अभी आइसोलेशन वार्ड में 16 लोग भर्ती हैं।
जानकारी अनुसार सोमवार को खगड़िया स्टेशन परिसर में कुछेक लोगों की एक एनजीओ की ओर थर्मल स्क्रेनिग की गई। ये जब सदर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने सभी को स्वस्थ पाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने कहा कि सभी स्वस्थ्य हैं। इधर, विभिन्न प्रखंड में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भी दो दर्जन लोग एहतियात के तौर पर भर्ती है। सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह प्रयासी ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में एहतियात के तौर पर कुछ लोगों को रखा गया है। अगर कोई परेशानी नहीं हुई तो इन्हें क्वारंटाइन में संबंधित प्रखंड में भेजा जाएगा। फिलहाल आइसोलेशन में रह रहे सभी 16 लोगों पर नजर रखी जा रही है।
महेशखूंट क्वारंटाइन शिविर से तीन लोग हुए फरार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार