फसल कटाई करने गए वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत

कैमूर। थाना क्षेत्र के परसियां गांव के सिवाना में सोमवार की सुबह मुडेरविहीन कुआं में गिरने से 65 वर्षीय सुदर्शन साह की मौत हो गई। वे गांव से पश्चिम स्थित खेत में फसल की कटनी करने जा रहे थे। इसी दौरान वे भभुआ-मोहनियां पथ के पश्चिम स्थित मुडेर विहीन कुएं में गिर गए।

उनका छोटा पुत्र सोनू कुमार गुप्ता कुछ देर बाद जब सिवाना गया तो उसने काफी खोजा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने घर आकर पिता के सिवाना में नहीं मिलने की जानकारी दी। इसके बाद पुन: सोनू गुप्ता गांव व घर के अन्य स्वजनों के साथ सिवाना में जाकर खोजबीन शुरू की। तलाश के क्रम में सिवाना में स्थित जलयुक्त कुआं में एक व्यक्ति के सिर का ऊपरी हिस्सा दिखाई दिया। तत्पश्चात गांव के राकेश पासवान व बजरंगी साह ने कुएं में उतरकर बाहर निकाला। उस समय तक सुदर्शन साह की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों के सुझाव पर स्वजनों ने भभुआ थाने पर पहुंचकर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा उसे स्वजनों को सौंप दिया। सुदर्शन साह के दो पुत्र व एक विवाहित पुत्री है।
कुदरा के नटेयां व सकरी में क्वारंटाइन सेंटर तैयार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार