छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

औरंगाबाद। अंबा थाना पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में परता गांव निवासी अनुपम प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि पीड़िता के पक्ष द्वारा छेड़खानी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार युवक के पिता पूर्व पैक्स अध्यक्ष अर्जुन पांडेय ने थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बेटे के आवेदन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अनुपम ने गंदी हरकत की है। मामले की तहकीकात की जा रही है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार