मंसूर आलम बने सबलोग पार्टी के जिलाध्यक्ष

सहरसा। राष्ट्रीय समता पार्टी (सेक्यूलर) भारतीय सबलोग पार्टी के नाम से परिवर्तित होने के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने मो. मंसूर आलम को सहरसा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से संगठन को जिला से पंचायत स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी प्रदेश एवं राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने हेतु समर्पित है। मंसूर के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार