07 अप्रैल:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली - भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1509 - फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1712 - न्यूयॉर्क में दास विद्रोह में छह श्वेत लोग मारे गए और 21 अश्वेत घायल हुए।
1818 - ब्रूक्स ब्रदर्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने कपड़ो के व्यापारियों ने न्यूयॉर्क शहर में कैथरीन और चेरी स्ट्रीट्स के पूर्वोत्तर कोने पर अपना पहला स्टोर खोला।
1819 - लिवोनिया राज्यपाल ने अपने किसानों को रूसी साम्राज्य के गुलामों से बचाया।
1843 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय गुलामता अधिनियम 1843 से दासता के लिए कानूनी समर्थन को हटाया गया।
1856 - नेल्सन कॉलेज की स्थापना न्यूज़ीलैंड में की गयी।
1920 - प्रसिद्ध सितारवादक रविशंकर का बनारस में जन्म।
1921 - क्रांतिकारी नेता सनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1928 - हेरोल्ड लॉयड मूक कॉमेडी फिल्म स्पीडी जारी की गई।
1946 - सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1947 - अरब बाथ पार्टी की स्थापना दमिश्क में हुई।
1948 - संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया।
1948 - शंघाई में एक बौद्ध मठ में आग लगने से 20 बौद्ध भिक्षु मारे गए।
1981 - टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी शहर में एक अनाज की लिफ्ट में विस्फोट होने से नौ लोग मारे गए और 30 घायल हुए।
1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राॅकेट हमले में निधन।
1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार 'योर आनर' का प्रकाशन प्रारम्भ।
2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2012 - सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत।
2012 - जॉयस बांदा मलावी के राष्ट्रपति बने।
2015 - अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन।

अन्य समाचार