दही के साथ भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, हो सकती है खतरनाक बीमारी

दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अक्सर लोग सुबह सुबह खाने में दही लेते है। क्योकि दहीं में मौजूद ये अच्छे जीवाणु हमारे आंतो को मजबूती प्रदान करते है। इसके साथ ही ये हमारे खाने को हजम करने में बहुत सहायक होते है। दहीं में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के मांसपेशियों को बनाने में सहायक होता हैं।

ना करें इन चीजों का सेवन:
# आयुर्वेद के मुताबिक कभी भी दही और चीज को एक साथ नहीं खाना चाहिए। यदि आप इन दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो इसका आपके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।
# कभी भी तली और भूनी चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में समस्या उत्पन्न करते है। जिससे आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
# हम अक्सर दूध के साथ केले का सेवन करते हैं लेकिन कभी भी दही के साथ केला नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर इसका आपके शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है।
# कभी भी उड़द की दाल के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ में सेवन करने पर ये जहर बन सकते हैं और आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं|
# कभी भी दही के साथ चिकन और खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप इनका एक साथ सेवन करते हैं तो आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

अन्य समाचार