Bamfaad Trailer: बमफाड़ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन में दिखे परेश रावल के बेटे आदित्य रावल

Bamfaad Trailer: Bamfaad Trailer:देश में लॉकडाउन के चलते मार्किट, मॉल्स औऱ सिनेमाघर बंद पड़े हैं। लेकिन मनोरंजन के कई रास्ते अभी भी खुले हैं। बेशक सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज नहीं हो रहीं। लेकिन ओटीटी प्लैटफॉर्म से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। ऐसे में अनुराग कश्यप की 'बमफाड़' आ रही है।

'बमफाड़' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि अनुराग कश्यप की इस पेशकश परेश रावल (Paresh Rawal) के बेटे आदित्य रावल ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। बमफाड़ के ट्रेलर में आदित्य काफी बोल्ड औऱ बिंदास एटीट्यूड में दिख रहे हैं।
बमफाड़ में शालिनी पांडेय भी हैं। शालिनी पहले फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आ चुकी हैं। अनुराग कश्यप की इस ओटीटी पेशकश से शालिनी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें विलेन के किरदार में दिख रहे हैं विजय वर्मा। विजय 'गली बॉय' औऱ 'शी' में भी काम कर चुके हैं।
'बमफाड़' के ट्रेलर की बात करें तो शुरुआत एक बमफाड़ लड़के से होती है। नाटे कॉलेज में दाखिला लेता है। नाटे बेहद बदमाश है वहां वह एक ल़ड़की से टकराता है। वह लड़की भी उसे बमफाड़ लगती है। लड़के को लड़की से प्यार हो जाता है। लड़की भी लड़के को प्यार करती है। तभी लड़की का भाई जिगर फरीदी आता है औऱ दोनों के प्यार को खत्म करने की कोशिश करता है। इलाहाबाद का बड़ा जगलर (बदमाश) आदमी होने के नाते वह लड़के को खूब धमकाता है। लेकिन प्यार किसकी कब सुनता है?
जी5 ओटीटी प्लैटफॉर्म में 'बमफाड़' का प्रीमियर 10 अप्रैल हो होने जा रहा है। आदित्य के अलावा अनुराग कश्यप ने बमफाड़ के ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर किया है। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अन्य समाचार