वनप्लस 7T को OxygenOS का लेटेस्ट वर्जन जारी किया गया, मिलेंगे ये नये सुधार

जयपुर। यह अपडेट स्मार्टफोन में कई बदलाव लाता है। इस कंपनी ने इस अपडेट में मिलले वाले चैंज को शेयर किया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपडेट पैकेज डाउनलोड लिंक को शेयर किया है। यह अपडेट वर्तमान में भारत में OxygenOS 10.0.9 संस्करण के रूप में चल रहा है। इस अपडेट में नया OxygenOS और मार्च के महिने का Android सुरक्षा सुरक्षा पैच जोड़ा गया है। वनप्लस 7T अपडेट डिटेल्स कंपनी वनप्लस 7 टी के अपडेट को 10.0.9 संस्करण के रूप में जारी कर रही है। XDA डेवलपर्स के अनुसार, यह स्थिर अपडेट कुछ हद तक OxygenOS Open Beta 2 से मिलता-जुलता है जिसे कुछ समय पहले ही रोल आउट किया गया था। यह अपडेट फोन में रैम मैनेजमेंट में सुधार करता है। और सिस्टम स्थिरता का सुधरता है। वीडियो रिकॉडिंग के समय कैमरा स्टे​बिलिटी को भी सुधारता है।यह अपडेट चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है तो ​जल्दी ही सभी वनप्लस 7टी डिवाइसेज पर पहुंच जायेगा। इसके लिए आपको एक पुश नोटिफिकेशन मिलेगा। बता दें कि वनप्सल 7टी ualcomm Snapdragon 855+ प्रोससर पर काम करता है। और एंड्रॉयड़ 10 के साथ लॉन्च किया था। फोन में 6.55-inch का Fluid AMOLED FHD+ दिया गया है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।फोन के पीछे ​ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 48MP + 12MP + 16MP दिया गया है। और सामने की तरफ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में पावर देने के लिए 3800 एमएएच की बैटरी मौजूद है।

अन्य समाचार