सरल उपायों से करें अपने घर का सपना पूरा होगा

किसी भी व्‍यक्‍ति के लिए अपने सपनों का घर बनाना उसकी सबसे बड़ी आकांक्षा होती है। कुछ लोग तो बड़ी आसानी से अपना घर बना लेते हैं जबकि कुछ लोगों को बहुत मेहनत करने के बाद भी अपना घर नहीं मिल पाता है। कभी-कभी अपना घर खरीदने का सपना पूरा होते-होते रह जाता है। ज्‍योतिष की मानें तो ऐसा कुंडली में बन रहे कुछ योग और ग्रहों की स्थिति के कारण होता है। ग्रहों की स्थिति भी मनुष्‍य के जीवन को नियंत्रित करती है और अगर आपकी कुंडली में शुभ ग्रह नहीं हैं तो से आपको

अपना घर खरीदने में परेशानियां उत्‍पन्‍न करते हैं। अपना घर बनाने के लाल किताब के उपाय - अगर आप अपना घर बनवाना चाहते हैं और इस काम को पूरा होने में किसी भी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो नीम की लकड़ी से एक छोटा-सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्‍चे को दान कर दें। इसे आप किसी मंदिर में भी रख सकते हैं। लाल किताब के इस उपाय से कुंडली में शीघ्र मकान खरीदने के योग बनते हैं।
लाल किताब का अचूक उपाय
लाल किताब के अनुसार अपना घर बनाने के लिए एक लाल रंग के वस्‍त्र में 6 चुटकी कुमकुम, 6 लौंग, नौ बिंदी, 6 कौडियां और नौ मुट्ठी मिट्टी लें। इन सब चीज़ों को लाल रंग के कपड़े में बांध दें। अब इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से घर से संबंधित आपकी सभी परेशानियां दूर होंगीं। जल्‍दी बनेगा घर
अपना घर बनाने के लिए एक मिट्टी की हांडी लें और उसमें दूध, दही, घी, शक्‍कर, मिश्री, कपूर और शहद डालें। अब इस हांडी के आगे दुर्गा नवार्ण मंत्र का जाप करें और उसी दिन हांडी को नदी या तालाब के पास की जमीन में गाड़ दें। इस उपाय के बाद आपको शीघ्र ही भूमि और भवन प्राप्‍त होगी।
लाल किताब से पाएं मनचाहा घर
अगर लंबे समय से आप कोई जमीन या मकान लेना चाहते हैं तो उस स्‍थान की थोड़ी सी मिट्टी लेकर एक कांच की शीशी में डाल दें। नवरात्र के दिनों में इस मिट्टी को एक हांडी में भरें और उसमें गंगाजल और कपूर डालें। इसे पूजा में जौ के ढेर पर स्‍थापित करें। इसके आगे नर्वाण मंत्र - 'ऐं ह्रीं क्‍लीं चामुण्‍डाय विच्‍चे नम:' का जाप करें। इस मंत्र का जाप आपको पांच माला करना है। जौ में रोज़ गंगजल डालें। नवमी के दिन थोड़ से जौ निकाल कर अपनी मनचाही जगह पर डाल दें। शेष जौ को नदी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपको मनचाहा घर जरूर मिलेगा। अपना मकान खरीदने के लिए भगवान गणेश को प्रसन्‍न करें। लाल किताब के अनुसार रोज़ सुबह भगवान गणेश को लाल रंग का फूल चढ़ाएं। 21 दिन तक अपने घर या मंदिर में भगवान गणेश के आगे अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु प्रार्थना करें।
मंगलवार का उपाय
लाल किताब में उल्लिखित उपायों के अनुसार मंगलवार के दिन सफेद गाय या बछड़े को मसूर की दाल खिलाएं। कौऐ को दूध में भीगी रोटी खिलाने से भी लाभ होगा।
अपने घर के पूजन स्‍थल में मिट्टी का एक छोटा-सा घर लाकर रखें। प्रत्‍येक रविवार को मिट्टी के उस घर में सरसों के तेल का दीया जलाएं। दीपक के पूर्ण होने के बाद उसमें कपूर भी जलाएं। इस घर को अपने हाथों से सजाएं।
अपने घर के पास किसी मंदिर में जाकर छोटे-छोटे पत्‍थरों से घर की आकृति बनाएं और उसके पूर्ण होने पर वहां भगवान की पूजा करें। उनसे अपना घर खरीदने के लिए प्रार्थना करें।

अन्य समाचार