क्या पटाखा गुड्डी आलिया और हैंडसम हंक ऋतिक बनेंगे रामायण में सीता -राम ?

आज कल चारो तरफ बस रामायण की ही लहर है, सभी आजकल अपने लॉकडॉन के माहौल में दूरदर्शन पर फिर से शुरू हुए रामायण का काफी एन्जॉय कर रहे है। और सभी रामानंद सागर के रामायण को हर बार की तरह इस बार भी पूरी श्रध्दा के साथ देखा जा रहा है । इसी बीच रामायण में सीता मा की किरदार अदा करने वाली दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में रामायण को मिल रहे रेस्पॉन्स को लेकर अपनी खुशी जाहिर की ओर सभी का सुक्रिया अदा किया।


रामानंद सागर की रामायण अब तक की सबसे कामयाब रामायण मनी जाती है जिसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है कि जब रामानंद सागर की रामायण दूरदर्शन पर आने से पहले दर्शक फूल माला पर आरती की थाली लेकर इंतजार करते थे। साथ ही रामायण के सभी किरदार वास्तविकता का प्रतीक थे। और आज भी उनके किरदार हमे याद है और रामायण को लेकर वहीं यादे हमारे दिलो में बसे हुए है। जिसके बाद काफी डायरेक्टर्स और टेलिविजन चैनल्स ने नए तरह से रामायण को लोगो के बीच लाया गया लेकिन रामानंद सागर की रामायण के सामने सारे रामायण बस फिल्म भर नजर आए।

बॉलीवुड फिल्में हमेशा से इतिहास पर बनी फिल्में बनाने को लेकर मनी जाती रही है और रामायण से प्रख्यात भारत के इतिहास क्या हो सकता है, इस पर दीपिका चिखलिया से जब पूछा गया," अगर आज रामायण बने तो बॉलीवुड से आप किसे देखना चाहेंगी तो दीपिका का जवाब काफी स्पष्ट था।

दीपिका ने बताया वो राम के किरदार में हृतिक रोशन और सीता के अवतार में आलिया भट्ट को देखना चाहेंगी। साथ ही लक्ष्मन के अवतार में वरुण धवन और रावण के रूप में अजय देवगन को देखना पसंद करेंगी।

खैर बॉलीवुड की अगर बात करे तो काफी डायरेक्टर्स ने महाभारत और रामायण पर काम करने के बारे में कई बार सोचा लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट के लिए काम करना काफी जिम्मेदारी का काम है,लेकिन हालही में दंगल के डायरेक्‍टर नितेश तिवारी और रवि उदयावर ने रामायण बनाने की पूरी इच्छा जहीर करते हुए बताया था कि वो इसके ड्राफ्ट पर काम कर रहे है। बीते दिनों जब नितेश तिवारी के कास्टिंग को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा 'नहीं, हम अभी ड्राफ्ट पर ही काम कर रहे हैं, हम तब तक किसी से भी नहीं पूछेंगे, जब तक ड्राफ्ट पूरा नहीं हो जाता है। श्रीधर राघवन पटकथा लिख रहे हैं और एक बार ड्राफ्ट पूरा होने के बाद ही हम आगे बढ़ेंगे। बता दें कि ऐसा माना जा रहा था कि, फिल्‍म में दीपिका माता सीता और ऋतिक भगवान राम का रोल प्ले करते हुए दिखेंगे।

रामायण की कास्टिंग में हर फिल्म इंडस्ट्री के लोग नजर आएंगे। इस फिल्म की पूरी शूटिंग 3डी में होगी। मेकर्स का टार्गेट भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडिएंस होगी। फिल्म का प्रोडक्शन अलु अरविंद, मधु मंतेना और नमित मल्होत्रा करने जा रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 2021 में रिलीज होगा। वहीं इस फिल्म का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है।

अन्य समाचार