आश्चर्य, इन मशहूर इमारतों की नकल अब दुनिया के कई देशों में बनाई जा चुकी है



1. टावर ब्रिज
टावर ब्रिज लंदन में मौजूद है और वहां की पहचान बन चुका है। लेकिन अब टावर ब्रिज जैसा दिखने वाला एक पुल चीन में भी बन चुका है।
2. स्टैचू ऑफ लिबर्टी
असली मूर्ति अमेरिका में मौजूद है लेकिन इसकी एक नकल जापान में भी मौजूद है। इसके अलावा इसकी एक नकल फ्रांस में भी है।
3. एफिल टावर
स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी की तरह एफिल टावर की भी कई नकल दुनियाभर में बनाई गई हैं। असली एफिल टावर तो फ्रांस में मौजूद है लेकिन आप इसकी एक नकली चीन में देख सकते हैं। इसके अलावा इसकी एक नकल अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भी मौजूद है।
4. पिरामिड
पिरामिड मिस्र की पहचान है। असली पिरामिड जितनी बड़ी इमारत बनाना नामुमकिन है लेकिन इसकी एक छोटी नकल अमेरिका के लास वेगास में बनाई गई है।
5. ताजमहल
ताजमहल भारत की पहचान है। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत है। यही वजह है कि इसकी एक नकल पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी बनाई गई थी।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

अन्य समाचार