कोरोना के लिए सबसे अधिक दान देने वाले ये 5 बिजनेसमैन, नंबर 2 पर है एक मुस्लिम..



कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में फैल रहा है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको यह भी बता दे कि इस मुश्किल समय में भारत के कई बिजनेसमैन ने अपनी ओर दान करके गरीबों की मदद की है। तो आज के इस लेख में हम आपको 5 ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने वाले है जिन्होंने ने सबसे अधिक दान दिया है।
5. मार्क जुकरबर्ग - फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कोरोना वायरस की इस मुश्किल घड़ी में लोगों की सहायता की है। उन्होंने बे-एरिया में हर रोज कोरोना वायरस के 1000 टेस्ट करने का प्रबंध कराया है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने के लिए 187.5 करोड़ रुपए की राशि भी दान दिया है।
4. मुकेश अंबानी - भारत के सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने भी इस मुसीबत की समय गरीबों की मदद के लिए आगे आए है। इन्होंने कोरोना वायरस से लडने के लिए 500 करोड़ रुपए की धनराशि दान में दिया है। इसके साथ ही 5-5 करोड़ रुपए महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दान किए है। इसकी जानकारी रिलायंस ने ट्वीट के जरिए दिया है।
3. बिल गेट्स - माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स जो कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति में गिने जाते है, इन्होंने ने भी गरीबों के मदद के लिए दान किए है। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने कोरोना की इलाज ढूंढने के लिए 750 करोड़ रुपए का डोनेशन देने की घोषणा की है।
2. अजीम प्रेमजी - आईटी कंपनी विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी भी गरीबों की मदद के लिए आगे आए है। इन्होंने इस संकट की समय में 1,125 करोड़ रुपए की सहायता देने का घोषणा कर दिया है। अजीम प्रेमजी दुनिया के सबसे अधिक दान देने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल है क्योंकि इन्होंने मार्च 2019 में 50 हजार करोड़ रुपए दान दिया था।
1. रतन टाटा - कोरोना वायरस से लडने के लिए रतन टाटा ने देश भर में सबसे अधिक दान दिया है। टाटा ट्रस्ट और टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा ने 1,500 करोड़ रुपए दान देने की बात बोली है। जिसमें 500 करोड़ रुपए टाटा ट्रस्ट देगा और 1000 करोड़ रुपए टाटा ग्रुप देने वाला है।

अन्य समाचार