जब शाहरुख संग इस एक्ट्रेस के साथ ​अफेयर की वजह से गौरी ने लगाया था BAN

बॉलीवुड में स्टार्स के साथ अफेयर्स की खबरें सामने आना आम बात हो गई है। वहीं एक वक्त ऐसा भी था जब बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख का नाम देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ खूब चर्चा में रहा। दोनों की अफेयर्स की खबरों को लेकर शाहरुख की पत्नी गौरी काफी परेशान हो गई थीं। बता दें कि कल यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान का जन्मदिन है। शाहरुख आज अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको शाहरुख और प्रियंका की लवस्टोरी की सच्चाई बताने जा रहे हैं।


प्रियंका की वजह गौरी की लाइफ में आया तूफान: बता दें कि फिल्म डॉन की शूटिंग के दौरान शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे के करीब आए। इसी फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रहीं। यहां तक खबरें आई थीं की शाहरुख, प्रियंका संग विदेश भी घूमने गए थे। इस सभी खबरों ने गौरी को काफी परेशान कर दिया था। इस अफेयर की वजह से शाहरुख और गौरी की शादीशुदा लाइफ में काफी बवाल मच गया था।

शाहरुख के एक इंटरव्यू ने मचा दिया था बवाल: कुछ समय पहले शाहरुख का एक इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था। इस इंटरव्यू में उन्होंने प्रियंका को लेकर कई बातों का खुलासा किया था। इंटरव्यू में उनसे प्रियंका संग अफेयर को लेकर पूछा गया जिसपर एक्टर ने कहा, 'सच कहूं तो मैं एक्टर्स के साथ जरा कम कंफर्टेबल हो पाता हूं। लेकिन प्रियंका मुझे हमेशा कंफर्टेबल फील कराती हैं। अगर मेरे बाल बिगड़ जाते हैं तो वो उन्हें ठीक कर देती हैं। ऐसे दोस्तों के साथ काम करना अच्छा लगता है। इसके अलावा केवल वहीं जानती हैं कि मैं किन चीजों से इनसिक्योर वील करता हूं। जब आप किसी एक्टर संग इतने घंटे काम करते हैं और एक दूसरे संग एक अच्छा रिश्ता कायम करते हैं तो बहुत खुशी मिलती है। दुख सिर्फ तब होता है जब बाहर के लोग इस रिश्ते को एक गलत नाम दे देते हैं।'
गौरी ने किया था प्रियंका को BAN: उस वक्त ऐसा सुनने में आया था कि साल 2000 के दौर में एक समय ऐसा भी था जब गौरी खान ने प्रियंका चोपड़ा को अपने पति की फिल्म में बैन कर दिया था। गौरी ही नहीं सुजैन रोशन और ट्विंकल खन्ना ने भी प्रियंका चोपड़ा को अपने पति की फिल्मों में बैन कर दिया था। इन सभी ने अपने-अपने पतियों को साफ हिदायत दी थी कि वह प्रियंका के साथ कोई भी फिल्म साइन नहीं करेंगे।

अन्य समाचार