रामे गांव में दो पक्षों के बीच झड़प में तीन लोग जख्मी

संसू,नारदीगंज : थाना क्षेत्र के रामे गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों में गौरी देवी,राजेश कुमार व उमेश यादव शामिल हैं। इनसभी को इलाज के लिए सीएचसी में दाखिल कराया गया। घटना 5 अप्रैल को दोपहर बाद हुई। झड़प देव यादव व रविन्द्र सिंह के बीच हुआ। घटना के बावत देव यादव ने नारदीगंज थाना में छह लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। जिसमें अर्जुन सिंह,सोनू कुमार,रविन्द्र सिंह,रूणझूण ंसिंह,बंटी सिंह, विकास कुमार को आरोपित किया है। सभी पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। देव यादव के बयान पर कांड संख्या 82/20 दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के रविन्द्र सिंह ने नारदीगंज थानाध्यक्ष को ऑन लाइन आवेदन भेजकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। जिसमें आरोप है कि मेरे निजी भूमि पर देव यादव का पुत्र कारू यादव,रंजीत यादव,राजेश यादव के अलावा स्व. चांदो यादव का पुत्र अनिल यादव, लौकी यादव समेत अन्य 20 से 25 की संख्या में रास्ता का निर्माण कर रहा था। विरोध करने पर जान मारने की नीयत से उनलोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। गले का चेन भी छीन लिया। शोर शराबा होने पर जब ग्रामीण जुटे तब जान बची। उसके बाद भी आरोपितों ने घर में घुसकर मेरी पत्नी के गले से सोने का चेन छीन लिया और घर में रखे नगद 20 हजार रुपये व जेवरात भी लूटकर चला गया। थानाध्यक्ष ने कहा मामले की जांच की जा रही है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार