पुलिस के हत्थे चढ़े पांच साइबर ठग

नालंदा : पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद कतरीसराय में साइबर ठगों का आतंक कम नहीं हो रहा है। साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह लगातार नजर बनाए हुए हैं। मंगलवार को सूचना पर थानाध्यक्ष ने छापेमारी कर पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कई दिनों से ठगों की गतिविधि पर नजर रख रही थी। इसके लिए चार दलों का गठन किया गया था। पहले दल में चार पुलिसकर्मी अरुण कुमार राय, सुनील कुमार, विशु कुमार, पियूष कुमार को लगाया गया था। जो गंगापुर गांव जाकर चिन्हित की खोज में लगे थे। दूसरे दल में एएसआई राजीव सिंह तथा तीसरे दल में एएसआई ओमप्रकाश राय पुलिस बलों के साथ थे। सूचना के आधार पर अशोक सिंह के दलान में छापेमारी कर पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगापुर गांव के अशोक सिंह के दलान में छापेमारी कर पांच साइबर ठगों को मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना भागने में सफल रहा। सादे लिवास में आई पुलिस बल से ठगों ने हाथापाई की। बताया गया कि ये ठग पटना में रहकर ठगी का धंधा कर रहे थे। कतरीसराय आने की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी। साइबर ठगों की पहचान गंगापुर निवासी प्रवीण सिंह के पुत्र प्रियरंजन उर्फ लालजी, प्रशांत सिंह के पुत्र बंटी सिंह, उदय सिंह के पुत्र गोलू कुमार पलटपुर गांव निवासी सुधीर सिंह के पुत्र गोपाल कुमार तथा गया जिले के वजीरगंज थाना के काधा गांव निवासी मिथलेश सिंह के पुत्र रौशन कुमार बताया गया। ठगाों के पास से 6 मोबाइल, एक लैपटॉप, ग्राहकों के नाम पता लिखा छह रजिस्टर बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले में तहकीकात कर रही है।

लॉकडाउन में कृषि कार्य को बनाएं सुगम : डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार