08 अप्रैल:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली - भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1801 - रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।
1831 - प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम माेहन राय इग्लैंड पहुंचे।
1857 - विद्रोह के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई।
1894 - प्रसिद्ध बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का निधन ।
1912 - अफ्रीका में नील नदी में जहाजों की टक्कर से 200 से अधिक लोगों की डूबकर मौत ।
1929 - भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंके।
1947 - अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड का 83 वर्ष की उम्र में निधन।
1950 - हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म हुआ था।
1961 - ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।
1964 - जैमिनी 1 परीक्षण उड़ान आयोजित की गयी।
1965 - भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध को कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1973 - स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन।
1983 - तेलुगु फ़िल्म अभिनेता अल्लु अर्जुन का जन्म।
2008 - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका शरन रानी का निधन।
2013 - ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर का निधन।

अन्य समाचार