37 साल के हुए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, देखिए इनके घर और परिवार की तस्वीरें

अदिति यादव- तमिलनाडु और तेलुगू फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन (allu arjun) का जन्म चेन्नई में हुआ था। हर कोई अल्लू अर्जुन (allu arjun) के एक्शन और उनके लुक्स का दिवाना हैं। अर्जुन (allu arjun) अपनी ने बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड जीते है।


बता दें कि वह प्रसिद्ध तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे और तेलुगू के हास्य एक्टर अल्लू रामालिंगह के पोते हैं। उनके पिता का नाम अल्लू अरविंद (Allu Aravind) है, जो खुद एक तेलुगू फिल्म निर्माता हैं। अर्जुन तेलेगु के सबसे महंगे सितारों में से एक हैं।


जन्मदिन के मौके पर हम आपको अल्लू के घर और परिवार की तस्वीरें दिखा रहा हैं। अल्लू अर्जुन (allu arjun) के नेटवर्थ यानी संपत्ति की बात करें तो अर्जुन की कुल संपत्ति करीब 180 करोड़ रुपये है। जुबली हिल्स स्थित अपने घर को अल्लू (allu) ने पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है।
Ayaan kay ocean mein... Slow motion mein #slowmotion #fatherson #love @alluarjunonline
A post shared by Allu Sneha Reddy (@allusnehareddy) on Jun 23, 2019 at 10:23pm PDT

अल्लू के घर में एक बड़ा स्विमिंग पूल है जहां वो अपना सबसे ज्यादा टामइ बिताते हैं। वहीं उनके घर की दीवारों पर AA का चाइन बना हुआ है। इस घर में अल्लू अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।


अर्जुन (arjun) के शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो 6 मार्च 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। अलु को स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी। ये शादी लव मैरिज थी।


अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम पर केवल अपनी पत्नी को फॉलो करते हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 2.9 मिलियन फॉलोअर है। लेकिन वह सिर्फ अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी को फॉलो करते हैं। अल्लू और स्नेहा के दो बच्चे हैं। एक लड़का अयान और लड़की अरहा।

अर्जुन आए दिन अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो अल्लू फिल्म 'पुष्पा' में नजर आने वाले हैं। इस खास दिन पर एक्टर ने फिल्म का पोस्ट रिलीज किया है।

अन्य समाचार