1.20 लाख लोगों को खाना खिलाएंगे ऋतिक रोशन

कोरोना आपदा के मौजूदा माहौल में बॉलीवुड स्टार्स एकजुट होकर अपने-अनपे हिसाब से गरीबों की मदद कर रहे हैं। कोई पीएम केयर फंड्स में डोनेट कर रहा है तो कोई सीएम रिलीफ फंड में। वहीं कुछ स्टार्स गरीबों को मदद करने के लिए अलग-अलग NGO का साथ दे रहे हैं।


बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी एक एनजीओ से हाथ मिलाया है और 1.20 लाख जरूरमंद लोगों को पैक्ड खाना बांटने का ऐलान किया है। यानी एन 95 और एफएफ 3 मास्क बांटने के बाद रितिक रोशन अब 1.2 लाख लोगों को पेट भरेंगे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि इस नेक काम के लिए उन्होंनेअक्षय पात्र फाउंडेशन को चुना है।

अन्य समाचार