बेटियों के बाद अब करीम मोरानी भी हुए कोरोना वायरस का शिकार



बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर करीम मोरानी भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। बीते दिनों उनकी दोनों बेटियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आयाल था जिसके बाद पूरे परिवार को क्वारेंटाइन कर दिया गया था और पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमे अब करीम मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव आया हैं। हालाकि अभी उनका इलाज किस अस्पताल में चल रहा हैं इसकी कोई जानकारी नहीं आई हैं।

आपको बता दें कि सबसे पहले करीम की बेटी शजा को कोरोना वायरस हुआ था। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक शजा में कोई लक्षण नहीं थे लेकिन टेस्ट में पॉजिटिव आया था। वहीं एक दिन बार उनकी दूसरी बेटी जोया मोरानी में कोरोना के लक्षण देखे गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ऐडमिट करवाया था। इस समय दोनों बहनों का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दें कि जिस बिल्डिंग में करीम मोरानी का परिवार रहता है। उस बिल्डिंग को बीते दिनों ही सील कर दिया गया है। आसपास के इलाके में खौफ का माहौल बना गया है। जिस इलाके में करीम मोरानी का परिवार रहता है, वहां पर कई बड़े सितारे रहते हैं। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है और भारत भी इस जंग का हिस्सा है। इस जानलेवा वायरस से दुनियाभर में अब कई हजार लोगों की मौत हो चुकी है और लगातार इसका आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। भारत में भी इसके मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं।

अन्य समाचार