अपनी आनस्क्रीन पत्नी की तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने किया ये मजेदार कमेंट

इस वक्त लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड के सभी सेलेब्स अपने अपने घरों में है और किसी ना किसी तरह से अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है और अपनी अपनी तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे है। इस लिस्ट में अभिनेत्री करीना कपूर खान का नाम भी शामिल है। करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी एक और तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने वर्क फ्रॉम होम लिखा है। अगर हम करीना कपूर खान की इस तस्वीर की बात करें तो इसमे वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। उन्होंने लेनिन शर्ट पहन रखी है। साथ ही सफेद कलर की जींस पहनी हुई है। फोटो में करीना सिर पर हैट लगाई हुई देखी जा सकती हैं। जिसमे उनका एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। अब अभिनेत्री इस तस्वीर पर कई तरह के कमेंट सामने आ रहे है। करीना कपूर खान के फैंस से लेकर बॉलीवुड के उनके साथी भी कमेंट कर रहे है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी करीना कपूर खान की तस्वीर पर कमेंट किया है। उन्होंने मजाक करते हुए करीना की तस्वीर पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से कम। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ऐसे अभिनेता है जो अपने दोस्तों की तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट करने से बाज नहीं आते है। वो इससे पहले वरूण धवन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और मलाइका आरोड़ा के पोस्ट पर मजाकिया कमेंट करते रहते है। बता दें कि अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती काफी ज्यादा गहरी है तो उनकी पोस्ट पर वो अक्सर कमेंट करते रहते हैं।

अन्य समाचार