सेहत के लिए नुकसानदायक है ज्यादा चीनी, जानिए इसके पांच सेहतमंद विकल्प

जीवन में मिठास तो जरूरी है और शरीर के लिए भी चीनी या शक्कर जरूरी है, लेकिन कितनी! डॉक्टर बताते हैं कि एक सीमा से ज्यादा चीनी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। आजकल देखने में आता है कि कम उम्र में ही लोग डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और मोटापा जैसी समस्या से ग्रस्त हो जाते हैं। बहुत हद तक चीनी का अधिक सेवन करना इसका एक अहम कारण है। इसका पता भी हमें नहीं चलता और हम अपनी सेहत के साथ जाने-अनजाने खिलवाड़ करने लगते हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि चीनी का इस्तेमाल न किया जाए तो आखिर मिठास कहां से लाई जाए! यह चिंता हम दूर कर देते हैं, चीनी के ऐसे पांच विकल्पों के बारे में बताकर, जो सेहत के लिए हानिकारक भी नहीं है:

गुड़ गुड़ को सुगरकेन यानी गन्ने से सीधे तैयार किया जाता है। चूंकि इसे रिफाइंड नहीं किया जाता है, इसलिए इसमें विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व कायम रहते हैं। गर्म तासीर के कारण यह सर्दी, खांसी, कफ जैसी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं।
कोकोनट शुगर चीनी का एक बढ़िया विकल्प कोकोनट शुगर भी है। नारियल के पेड़ से निकलने वाले मीठे द्रव्य को जमा कर इसे तैयार किया जाता है। इसमें चीनी के बराबर ही कैलोरी होती है लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी के बनिस्पत कम होती है। हमारा शरीर इसे आसानी से पचा लेता है।
देसी खांड खानपान में मिठास लाने के लिए यह सेहतमंद विकल्प है। यह केवल मिठास ही नहीं देता, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें मिनरल और कैल्शियम पाए जाते हैं। इन्हें रिफाइंड नहीं किये जाने के कारण यह नुकसान नहीं करते।
डेट्स शुगर मिठास का एक हेल्दी विकल्प खजूर हमेशा से रहा है। सूखे खजूर को भून कर इन्हें पीस कर रख लिया जाए तो और चीनी की जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि चाय या कॉफी में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है लेकिन हलवा, केक, चॉकलेट वगैरह में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
रॉ हनी बाजार में शुद्ध से शुद्ध का दावा करने वाली शहद उपलब्ध है। कई कंपनियां शुद्ध शहद का दावा करती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली शहर की जगह रॉ हनी यानी कच्चा शहद बहुत फायदेमंद होता है। यह मिठास तो देगा ही, मोटापा और वजन कम करने वाले लोगों के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

अन्य समाचार