लॉकडाउन: वरूण धवन की ये बात जानकर आप करने लगेंगे उनकी तारीफ

लॉकडाउन जैसी परिस्थिति में जब कई सारे मजदूरों का काम रूका हुआ है। तो ऐसे में कई लोगों ने उन मजदूरों की मदद के लिए आगे आए है। कोरोना वायरस के लिखाफ लड़ाई में कई लोगोें ने अपने अपने स्तर पर बड़ी मदद कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड के कलाकारों का भी इसमे काफी बड़ा योगदान है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के अभिनेता वरूण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वरूण धवन ने 55 लाख रूपए का योगदान किया है। इस बात की जानकारी वरूण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है और उन्होंने कहा कि, वह जॉबलेस और घर से दूर रह रहे लोगों के साथ कोरोना वायरस से लड़ रहे उन सभी डॉक्टर्स, नर्स और सभी मेडिकल स्टॉफ को भोजन मुहैया कराएंगे। वरूण धवन ने कहा कि, लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए हर एक दिन गुजरने के साथ उनके मन में उनके लिए सहानुभूति होती है जो इस संकट के समय अपने घर से दूर हैं और जिनके पास कोई जॉब नहीं है.. ऐसे लोगों के लिए वो फ्री में भोजन की दिलाने का वो निश्चय करते है। आपको बता दें कि वरूण धवन के अलावा इससे पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने ऐसे लोगों की मदद के लिए दान ​दिया है। जिसमे बॉलीवुड के खान तिक​ड़ी के साथ साथ अमिताभ बच्चन, सोनम कपूर, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और प्रभास जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

अन्य समाचार