लॉकडाउन में व्हाट्सएप ने ग्रुप वीडियो कॉल का बनाया आसान

जयपुर। व्हाट्सएप ने अपने के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। और इस अपडेट में एक सुवधिा जोड़ी है जो ग्रुप कॉलिंग का आसान बनाती है। इस अपडेट के बाद अब यूजर्स एक ही टैप में ग्रुप ​वीडियो कालिंग या ऑडियो कालिंग कर सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप ने ग्रुप मेंबर्स की एक निश्चित सीमा रखी है। अगर ग्रुप में चार या इससे कम मेंबर हैं तो ही आप इस सुविधा का लाभ ले पायेंग। इससे पहले आपको ग्रुप कॉल करने लिए अलग अलग मे मेंबर्स को कनेक्ट करना होता था। अब कंपनी ने एक बटन जोड़ा है जिस पर टैप करते ही सभी को ग्रुप में वीडियो कॉल हो जायेगा। यह अपडेट भारत में एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है। कंपनी ने कहा, 'हमने व्हाट्सएप से चार या उससे कम के समूहों के लिए समूह कॉल शुरू करना पहले से आसान बना दिया है। चैट में हर किसी के साथ सीधे कॉल शुरू करने के लिए वीडियो या वॉयस कॉल आइकन पर टैप करना होगा। फीचर का उपयोग करने के लिए, iPhone और Android उपयोगकर्ताओं को पहले अपने व्हाट्सएप ऐप को इसके नवीनतम संस्करण में अपडेट करना होगा। उसके बाद, चार या उससे कम मेंबर्स वाले व्हाट्सएप ग्रुप वाले यूजर्स चैट बॉक्स खोल सकते हैं और समूह कॉल करने के लिए स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर मौजूद 'वीडियो' या 'वॉयस' कॉल आइकन पर टैप कर सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वर्तमान सुविधा केवल चार या उससे कम सदस्यों वाले व्हाट्सएप समूहों पर उपलब्ध है।

अन्य समाचार