महिलाएं अंडर आर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

महिलाये अपने अंडर आर्म्स के लेकर काफी चिंतित रहती है। जिससे वो स्लीवलेस गाउन और ब्लाउज पहनने से कतराती है और कुछ महिलाएं बिना किसी हिचक और परेशानी के स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनती हैं। अंडरआर्म्स के कालेपन और गंदा होने की वजह से महिलाओं को ये परेशानी होती है।

# अंडरआर्म्स का कालापन कुछ लोगो में बचपन से होता हैं, तो कुछ लोगों में यह अधिक शेव करने से, कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करने से, डेड-सेल्स के कारण अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। इसके अलावा अगर आप बहुत तंग कपड़े पहनती हैं तो भी ऐसा हो सकता है। काले अंडरआर्म्स को साफ करने के कुछ घरेलू उपाय है जिनकी सहायता से इनसे निजात पाया जा सकता है।
अंडरआर्म्स के कालेपन के घरेलू उपाय:
# शेव न करे: अंडरआर्म्स के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स‍िंग ही करें। इससे बाल काफी अंदर से निकल जाते हैं और साथ में डेड-सेल्स भी हट जाते हैं, जिससे त्वचा साफ हो जाती है।
# बेसन, दही, नींबू और हल्दी का लेप: अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन, दही, नींबू और हल्दी का पैक बना लें। इसे प्रतिदिन 15 से 20 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगाए।
# आलू के टुकड़े: प्रतिदिन नहाने से पहले आलू के टुकड़े काटकर अंडरआर्म्स में रगड़ें.इससे कालापन कम होगा।
# डियोडोरेंट का कम इस्तेमाल: इसके अधिक इस्तेमाल से भी अंडरआर्म्स में कालापन आ जाता है। फिटकरी से अंडरआर्म्स की सफाई करने से बदबू कम हो जाती है।
# चंदन और गुलाब जल: चंदन और गुलाब जल के पेस्ट को लगाने से भी अंडरआर्म्स का कालापन कम होता है।

अन्य समाचार