Mi A3 को फिर से Android 10 अपडेट मिलना शुरू हुआ, जानें पूरा विवरण

जयपुर। Mi A3 को तीसरी बार एंड्रॉइड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इससे पहले इसे दो बार रोलआउट किया जा चुका है और दोनों बार कारणवश इसे रोकना पड़ा। नया अपडेट चरणों में जारी किया गया है और जल्द ही सभी Mi A3 उपयोगकर्ताओं तक पहुंच जाएगा। Xiaomi ने अपने Mi कम्युनिटी फोरम पर एक पोस्ट के माध्यम से इस अपडेट की घोषणा की है। कंपनी ने मार्च के शुरू में Mi A3 के लिए Android 10 अपडेट जारी किया था। हालांकि, कुछ यूजर्स को इस अपडेट में परेशानियों का सामना करना पड़ा था इसलिए इसे रोक दिया गया था। इसके बाद दूसरा रोलआउट Mi A3 यूजर्स के लिए महीने के मध्य में हुआ जिसमें भी अचानक रुकावट आ गई। Mi कम्यूनिटी साइट के फोरम पोस्ट के अनुसार Mi A3 के लिए नवीनतम एंड्रॉइड 10 अपडेट सॉफ्टवेयर संस्करण V11.0.11.0 QFQQIXM के साथ जार किया गया है। कंपनी इसे बैचों में रोल आउट कर रही है ताकि यूजर्स का परे​शानी नहीं आये। कुछ रिपोर्टों के अनुसार इस नये अपडेट का आकार 1.33GB है और इसमें एक डार्क थीम, जेस्चर नेविगेशन जैस फीचर शामिल हैं। चूंकि Xiaomi ने अतीत में दो बार Mi A3 के लिए एंड्रॉइड 10 अपडेट को रोक दिया था, कुछ उपयोगकर्ता उलझन में हैं कि क्या उन्हें अपडेट डाउनलोड करना चाहिए या कंपनी द्वारा सभी के लिए उपलब्धता का विस्तार करने तक इंतजार करना चाहिए।

Xiaomi ने मूल रूप से फरवरी के मध्य में Mi A3 अपडेट को शेड्यूल किया था। हालाँकि, अद्यतन मार्च के आरंभ में कुछ उपयोगकर्ताओं को प्रारंभिक रोलआउट के माध्यम से पहुंचा, लेकिन कुछ मुद्दों के कारण इसे रोक दिया गया। कंपनी ने महीने में बाद में फिर से रुका हुआ अपडेट फिर से शुरू किया।

अन्य समाचार