लॉकडाउन में पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा का टाइम पास वीड‍ियो वायरल

टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। रियलिटी शो बिग बॉस में रहते हुए पारस ने आंकाक्षा से ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया था और बिग बॉस खत्म होने के बाद ऐसी खबरें भी आईं कि पारस ने आकांक्षा से ब्रेकअप कर लिया है। कई इंटरव्यू में भी पारस छाबड़ा आकांक्षा से अलग होने की बात को स्वीकार चुके हैं। ऐसे में अब पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार आकांक्षा पुरी की चर्चा में रहने की वजह उनकी वायरल फोटो और वीडियो है।

मोनालिसा ने लाइब्रेरी में फोन करके दिया फ्रेंच फ्राइज का ऑर्डर
सामने आई इस वीडियो में आकांक्षा पुरी हाथ में गिलास लेकर मस्ती में झूमती नजर आ रही हैं। आकांक्षा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लॉकडाउन के बाद यह मैं'। आकांक्षा के इस वीडियो पर उनके फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
That’s me after Lock Down pic.twitter.com/kns5x1lfA1
पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी संग दोबारा काम करना पसंद करेंगे विवेक दहिया
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है और सभी सितारे अपने-अपने घरों में बंद हैं। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सभी फिल्म और सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में सभी सितारे घर पर रहकर मौज मस्ती करते हुए अपनी फोटो शेयर और वीडियो शेयर फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।
For Hindustan : हिन्दुस्तान ई-समाचार पत्र के लिए क्लिक करें epaper.livehindustan.com

अन्य समाचार