3275 प्रवासी मजदूरों को खाते में भेजे गए 32.75 लाख रुपये

संवाद सहयोगी, किशनगंज : कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा घोषित लॉकडाउन के वजह से किशनगंज जिला के सैकड़ों प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य में फंस गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन गरीब और असहाय मजदूरों की बड़ी राहत दी है। किशनगंज जिला के 3275 प्रवासी मजदूरों को तत्काल एक-एक हजार रुपये सहायता राशि दे चुकी है। अब तक दूसरे राज्य में फंसे 3275 प्रवासी मजदूरों को 32 लाख 75 हजार रुपये उनके बैंक खाते में दिया जा चुका है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री विशेष सहायता अंतर्गत दी जा रही है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी जिला आपदा पदाधिकारी राहुल वर्मन ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों यथा दिल्ली, आंध्रप्रदेश, गोवा, गुजरात, हैदराबाद, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटका, केरेला, महाराष्ट्रा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगना, उत्तर प्रदेश एवं बंगाल में फंसे लोगों को यह सहायता राशि दी गई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार