ससुराल वालों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

सिवान । थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में एक दिन पूर्व गर्भवती की संदेहास्पद मौत मामले में मृतका की मां ने मैरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर पुत्री के ससुराल के चार लोगों को आरोपित किया है, जिसमें दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने को लेकर उसे प्रताड़ित किए जाने और शादी के 10 महीने बाद ही हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो निवासी रामाजी ने अपनी पुत्री रानी की शादी मुड़ियारी के दुर्गेश कुशवाहा के साथ 18 मई 2019 को किया था। 7 अप्रैल को रात्रि एक बजे रानी की देवी के ससुराल से फोन कर उसकी मां को बताया गया कि वह अपनी लड़की को देखना चाहती हो तो तुरंत मुड़ियारी पहुंचे। बाद में दोष मत देगी। जब वह पुत्री के ससुराल पहुंची तो उसे मृत पाया। प्राथमिकी को दिए गए आवेदन में मृतका की मां मोना देवी ने कहा है कि उन्होंने बेटी के हाथ में कटने निशान देखा और वहां खून भी गिरे हुए थे। मृतका 8 माह की गर्भवती थी। इस मामले में उन्होंने कहा है कि शादी के कुछ ही दिन के बाद से रानी देवी को दहेज में बाइक के लिए ससुराल वाले परेशान करने लगे। प्रताड़ित किए जाने के बारे में उसने मायके वालों को बताया था। मृतका की मां ने अपनी बेटी के पति दुर्गेश कुशवाहा, सास इंद्रमती देवी, ससुर रामाजी भगत, ननद रानी कुमारी को आरोपित किया है।

सीमाओं को सील कर लॉकडाउन का कराया जाएगा सख्ती से पालन : डीआइजी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार