गेहूं की कटनी कर रहे परिवार के सात लोगों पर फरसा से हमला

गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव में भूमि विवाद को लेकर खेत में गेहूं की फसल की कटनी कर रहे एक परिवार के सात सदस्यों पर कुछ लोगों ने फरसा तथा चाकू से हमला कर दिया। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि बलरा गांव निवासी राजू प्रसाद का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। विवादित खेत में गेहूं की फसल लगाई गई है। गुरुवार की सुबह राजू प्रसाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ गेहूं की फसल की कटनी कर रहे थे। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे। कटनी करने से रोकते हुए गाली गलौज करने लगे। इसपर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान फरसा तथा चाकू से हमला कर राजू प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, शिवकली देवी, मंटू कुमार, नीतू कुमारी, पूनम देवी सहित एक परिवार के सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
परदेसियों की थाली में प्यार उड़ेल रहा कम्युनिटी किचेन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार