परदेसियों की थाली में प्यार उड़ेल रहा कम्युनिटी किचेन

गोपालगंज : अब यहां बीस लोग रह गए हैं। ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। सिवान के एक होटल में काम करने वाले इन लोगों में कुछ खाना बनाने वाले कारीगर हैं तो कुछ खाना परोसने वाले बेटर। लॉकडाउन लागू होने के बाद मुश्किल में फंसे ये लोग पैदल ही सिवान से मुजफ्फरपुर होते हुए पश्चिम बंगला जाने के लिए निकले थे। तभी गोपालगंज में पुलिस की नजर इन पर पड़ गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस इन्हें शहर के डीएवी स्कूल में बनाए गए राहत केंद्र सह कम्युनिटी किचेन में ले गई। इस कम्युनिटी किचेन में इनकी थाली में प्यार उड़ेलने से इन परदेसियों के चेहरे का तनाव दूर हो गया है। अब ये 14 दिन की मियाद बीतने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान अगर इनमें कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया तो इन्हें प्रशासन इनके घर भेज देगा।


गुरुवार की सुबह 12 बजे हैं। शहर के डीएवी हाई स्कूल में खोले के राहत शिविर सह कम्युनिटी सेंटर में कुछ-कुछ दूरी पर लगाए गए बेंच पर 20 लोग बैठकर खाना खा रहे हैं। इनके कुछ किशोर है तो कुछ उम्रदराज। कम्युनिटी किचने में खाना बनाने वाली तीन रसोइया बारी-बारी से आकर इनसे पूछकर इनकी थाली में चावल, दाल व सब्जियां डाल रही हैं। बगल के कमरे में इस केंद्र के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी देख रहे प्राचार्य मित्रानंद आर्य, डॉ. आरके सिन्हा तथा दो एएनएम बैठी मिली। चिकित्सक यहां रखे गए लोगों की जांच करने पहुंचे हैं। व्यवस्थापक प्राचार्य मित्रानंद आर्य ने बताया कि अभी यहां पश्चिम बंगाल के बीस लोग रख रहे हैं। यहां रखे गए झारखंड के गढ़वा के 18 मजदूरों को दो दिन पहले उनके घर भेजा गया है। 14 दिन तक यहां रखने जाने के बाद कोरोना वायरस का लक्षण नहीं मिलने पर इन्हें उनके घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक प्रतिदिन यहां आकर यहां रखे गए लोगों की जांच करते हैं। इनके लिए कम्युनिटी किचेन में तीन रसोइया खाना व नाश्ता बना रही हैं। इन लोगों को सुबह नाश्ते में बिस्कुट व चाय, दोपहर तथा रात में खाना तथा शाम को भी चाय दिया जाता है। उन्होंने यहां रखने के बाद पहले ये लोग उदास रहते थ। हमेशा घर भेजने की जिद करते थे। लेकिन अब यहां मिल रही सुविधा के कारण इनलोगों के चेहरे का तनाव दूर हो गया है। ये अब खुद शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जांच कराने में पूरा सहयोग दे रहे हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार