युवाओं ने जरूरतमंदों को बांटे खाद सामग्री

पूर्णिया। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन में ब्रह्मशक्ति के उपाध्यक्ष दिलखुश झा के नेतृत्व में राहत सामग्री संग्रह एवं वितरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सुखसेना एवं सहवान खूंट गाव के कुल 100 परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचायी गयी। राहत के लिए प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को एक-एक राहत किट उपलब्ध कराया गया। राहत वितरण के लिए बनाए गए किट में प्रति किट 10 किलो चावल, दो किलो दाल, ढाई किलो आलू, एक किलो सरसों तेल, एक किलो नमक, साबुन हैंडवाश एवं मास्क को शामिल किया गया है। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे ब्रह्मशक्ति के उपाध्यक्ष दिलखुश झा ने बताया कि बड़हराकोठी प्रखंड के स्थानीय लोगों द्वारा इस प्रकार के अभियान संचालन के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इस कार्य में संगठन के आशीष झा, गीता नाथ झा दमन,विजय ठाकुर, नारायण ठाकुर,ललन झा, नारायण झा,मोहन कुमार झा,अमित झा, टेंटी कुमार झा,अमित झा बौआ, गोवर्धन एच पी गैस वितरक संचालक राहुल रोशन, अभिषेक मिश्रा, चितरंजन चौधरी, लवेश चौधरी, मनीष झा, विकास झा, रूपेश झा, नवीन झा, सौरव झा, गुड्डू झा, आशीष कुमार मिट्ठू एवं अन्य युवाओं ने सराहनीय योगदान दे रहे हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार