दिल्ली से रिक्शा चलाते हुए गांव पहुंचे दो भाई

मधुबनी। सामान्य तौर पर यही कहा जाता है दिल्ली दूर है। मगर, लॉकडाउन लागू होने के बाद दिल्ली दूर नहीं रही। लोग जुगाड़ गाड़ी, ठेला व रिक्शा से भी दिल्ली से चलकर आ गए। कुछ इसी तरह प्रखंड के दुर्गीपट्टी के दो भाइयों ने किया। वे राज्यों की सीमा सील होने के बावजदू दिल्ली से रिक्शा चलाकर घर पहुंच गए।

दिल्ली में रिक्शा चलाने वाले दोनों भाई उपेंद्र मंडल व सूरज मंडल ने 1207 किमी की दूरी तय की। रिक्शा चलाते गुरुवार शाम घर पहुंच गए। इतनी लंबी दूरी तय करने में उन्हें 11 दिन लगे। दोनों भाई बारी-बारी से रिक्शा चलाते थे। जो थक जाता वह सवारी वाली सीट पर बैठ जाता था। वहीं दूसरा रिक्शा चलाने लगता था। दोनों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से कमाई बंद हो गई थी। बचे-खुचे थोडे़ पैसे लेकर जैसे-तैसे रिक्सा चलाते दोनों घर आ गए। वहां रहते तो ये पैसे भी खर्च हो जाते। इसके बाद शायद पता नहीं कब लॉकडाउन टूटता। यह सोचकर घर आ गए। अब कष्ट भी होगा तो परिवार के बीच रहेंगे।
कागज पर ही बना दिए आठ विद्यालयों में क्वारंटाइन सेंटर यह भी पढ़ें
इसी प्रकार मो. आरिफ भी पत्नी के साथ मुंबई से गुरुवार रात प्रखंड के एकहत्था स्थित अपने घर आ गया। मो. आरिफ को जब जहां जो सवारी मिली उसी से पत्नी के साथ सफर तय किया। दुर्गीपट्टी तथा एकहत्था के उक्त लोगों की मेडिकल जांच पीएचसी के चिकित्सकों द्वारा किए जाने तथा उन्हें क्वारंटाइन में रखे जाने की सूचना है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार