यूपी से आए 83 प्रवासियों को भेजा क्वारंटाइन होम

सहरसा। लॉकडाउन के दौरान जिला मुख्यालय में प्रारंभिक जांच के उपरांत शुक्रवार को यूपी के फिरोजाबाद से लौटे विभिन्न पंचायतों के करीब 83 प्रवासी मजदूरों को प्रखंड मुख्यालय भेजा गया। इसे सोनवर्षा के बीडीओ कैलाशपति मिश्र व सीओ उपेन्द्र कुमार तिवारी ने अपने-अपने पंचायतों में बने क्वारंटाइन होम में भेज दिया। बताते हैं कि फिरोजाबाद में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने वाले रघुनाथपुर, महुआ उत्तरबाड़ी व सरौनी मधेपुरा के 83 मजदूर लॉकडाउन के दौरान अपने अपने घर लौट हैं। जिसे सहरसा जिला प्रशासन के द्वारा सहरसा स्थित पटेल मैदान में प्रारंभिक जांच करा कर एक ट्रक से सोनवर्षा प्रखंड मुख्यालय भेजा गया। जिसके बाद प्रखंड मुख्यालय पहुंचे सभी मजदूरों को 14 दिनों के क्वारंटाइन के लिए संबंधित पंचायतों में बने केंद्र पर पहुंचाया गया।

नहीं हो रहा है शारीरिक दूरी का पालन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार