लॉकडाउन में अपने घर पर घास काट रहे धोनी, शेयर की फोटो।

11 Apr, 2020 11:37 AM | Saroj Kumar 474

कोरोना के कारण चल रहे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच चाहे आम इंसान हो या फिर कोई सेलेब्रटी सभी अपने घरों में कैद हैं और सरकार के निर्देशों का सभी पालन कर रहे। इसमें टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ कप्तान एमएस धोनी भी हैं। धोनी की शुक्रवार को घर से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह लॉन में घास काटते दिख रहे। माही की यह तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अफिशल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। तस्वीर शेयर करते हुए सीएसके ने लिखा, धोनी का लॉन टाइम।
आपको बता दे धोनी काफी समय से क्रिकेट से दूर है। एमएस धोनी 29 मार्च को आईपीएल में क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले थे। पहला मैच मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना था। मगर एहतियात के तौर पर टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया। ऐसे में धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ गया। 

अन्य समाचार