लाभुकों को 15 के बाद मिलेगा मुफ्त अनाज

औरंगाबाद। लॉकडाउन के बाद सरकार द्वारा जरूरतमंदों तक मुफ्त अनाज भेजे जाने का रास्ता साफ है। 15 अप्रैल तक सभी जन वितरण विक्रेताओं को अनाज उपलब्ध करा दिया जाएगा। मॉनिटरिग के साथ हीं लाभुकों को अनाज वितरित की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को बीडीओ लोक प्रकाश की मौजूदगी में एमओ लल्लू कुमार सिंह व डीलर संघ अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के साथ एक बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि 15 से 25 अप्रैल तक मुफ्त का अनाज का वितरण सुनिश्चित कर ली जाए। उसके बाद नियमित मिलनेवाले अनाज का वितरण किया जाएगा। दाल की खेप अभी आना बाकी है। दाल की आपूर्ति हो जाने के बाद उसे भी लाभुकों तक पहुंचा दिया जाएगा। कहा गया कि इसके लिए प्रत्येक डीलर का गोदाम की यथा स्थिति की जांच की गयी है। और जल्द हीं कार्य को पूरा करा लिया जाएगा।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार