सिवान से लौटे सिपाही को भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर

बक्सर। बक्सर पुलिस के एक जवान को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। सिपाही अपने घर सिवान गया हुआ था, जहां से वापस आते ही उसे सबसे पहले सदर अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया। जहां से जांच के बाद सिपाही को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। सेंटर से निकलने के बाद ही जवान अपनी ड्यूटी पर वापस लौट सकेगा।

इस संबंध में पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर सुभाष प्रसाद ने बताया कि पुलिस लाइन से सिपाही को एक जज के बॉडीगार्ड के रूप में भेजा गया था। वहीं से जवान किसी जरूरी काम को लेकर अपने घर सिवान चला गया था। शनिवार को जवान के सिवान से बक्सर लौटते ही उसे पहले सदर अस्पताल जांच के लिए ले जाया गया। इसकी पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि जांच के बाद जवान को क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। जहां से निकलने के बाद ही जवान अपनी ड्यूटी पर पुन: वापस जा सकेगा। डीएसपी ने बताया कि दरअसल सिवान अभी प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमित जिला बन चुका है। जहां से वापस आने के बाद सुरक्षा के खयाल से जवान को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है।
मॉकड्रील से संक्रमण क्षेत्र को सील व बीमारी रोकने की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार