सब्जी मंडी में शारीरिक दूरी का कराया गया पालन

प्रशासन की सख्ती के बाद लॉकडाउन का असर पड़ाव मैदान और स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में भी अब दिखने लगा है। एसडीपीओ ने दोनों सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों को सख्त चेतावनी दी है।

एसडीपीओ संजय कुमार ने दोनों सब्जी मंडियों पड़ाव मैदान व स्टेशन रोड का नगर परिषद के अधिकारियों को सफाई और शारीरिक दूरी बनाए रखने को लक्ष्मण रेखा खींचने का निर्देश दिया। नप प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफाई कराई व दवा का छिड़काव भी कराया। शारीरिक दूरी को ले चूना डाल लक्ष्मण रेखा खिची। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने को ले लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहा व पालन नही करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों को ही बाहर जाने की छूट दी जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। नगर के सभी सीमाओं और चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस लगातार सड़क से ले गलियों तक गश्ती कर लॉकडाउन पर नजर रख रही है। लोगों को घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है। एहतियातन लोग घरों में ही रहना अब मुनासिब समझ रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम लाल ज्योतिनाथ शाहदेव ने बताया कि अनुमंडल प्रशासन कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए लक्ष्मण रेखा का पालन करने को ले लोगों को आगाह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस रेखा को पार करना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि पुलिस कड़ी कार्रवाई को तैयार है। इस समय सबसे अच्छा यही होगा, आप थोड़ा कष्ट सहकर भी अपने घरों में रहिए।
फजलगंज में कृषि समन्वयक के घर से चोरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार