सरकारी राशि गबन मामले में प्राथमिकी

बक्सर : विद्यालय निर्माण कार्य को आई राशि का गबन करने के आरोप में प्रधानाध्यापक पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रखण्ड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी ब्रजकिशोर नारायण सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमे करीब साढ़े छह लाख रुपये गायब करने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि तत्कालीन प्रधानाध्यापक विष्णुजी सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।किया गया है। इधर, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में निर्माण कार्य के लिए उक्त राशि आई थी। जिसे बिना काम कराए ही गबन कर लिया गया है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार