लॉकडाउन में 138 वाहन जब्त, डीलर पर मामला दर्ज

खगड़िया। लॉकडाउन के 18वें दिन इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त दिखी। जलकौड़ा चौक से लेकर शहर के सब्जी मंडी में लगने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की सख्ती और बढ़ गई है। रविवार को समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा 138 वाहनों को जब्त किया जा चुका था। वाहन चालकों से 91 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए। बाजार समिति गोदाम पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक डीलर, वार्ड नंबर 18 के अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएम आलोक रंजन घोष व एसपी मीनू कुमारी द्वारा आदेश दिया गया है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जाए। जलकौड़ा चौक पर तो सिर्फ पुलिस ही दिख रही थी। ओपी अध्यक्ष परेंद्र कुमार के नेतृत्व में बेला चौक से लेकर लाभगांव चौक तक गश्त तेज कर दिया गया है।

हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराएं : डीएम यह भी पढ़ें
इधर, नगर थानाध्यक्ष अविनाशचंद्र के अनुसार 30 वाहन, चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष सुबोध पंडित के अनुसार 32 वाहन को जब्त किया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि 17 वाहन, गंगौर ओपी अध्यक्ष परेंद्र कुमार के अनुसार 11, मोरकाही थानाध्यक्ष राजीव कुमार के अनुसार सात वाहनों को जब्त किया गया।
जिसके चालकों से जुर्माना वसूल कर वाहन को मुक्त किया गया। गायत्री मंदिर के समीप सब्जी मंडी में लगने वाली भीड़ की शिकायत पर पुलिस सख्त हो गई। गंगौर दुर्गा स्थान चौक पर भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन को लेकर पुलिस वाहनों की चेकिग अभियान चलाए हुए थी। शहर के राजेंद्र चौक पर रोको-टोको अभियान जारी था।
अब तक लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दो दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। कोट
हर हाल में लोगों को लॉकडाउन का पालन करना होगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। सभी थाना व ओपी अध्यक्षों को खुद भी लगातार क्षेत्र में गश्त लगाने के आदेश दिए गए हैं।
मीनू कुमारी, एसपी, खगड़िया

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार