बिहार: कैमूर में बेटे ने मां को ईंट पत्थर से कूंचकर मार डाला

बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के बहेरिया में बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। झोपड़ी में छुपे हत्यारे बेटे कमलेश बिंद को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
#img#वहीं सीवान जिले के बड़हड़िया थाना क्षेत्र के भलुई गांव में एक अधेड़ महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है। घटनास्थल से मोबाइल, मंगलसूत्र, चप्पल व कपड़ा बरामद किया गया है। शव देखने में लग रहा है कि तेजाब छिड़क कर हत्या की गई है। मृतका बड़हड़िया निवासी बिक्रमा पांडेय की पत्नी सरोजनी देवी है। 

अन्य समाचार