जिले में 1700 लोगों की क्वारंटाइन से छुट्टी

दूसरे प्रदेशों से आए थे ये लोग

क्वारंटाइन से मुक्त होने के बावजूद घर से निकलने पर रोक
फिलहाल विभिन्न जगहों पर दस हजार लोग हैं क्वारंटाइन में जागरण संवाददाता, छपरा : जिले में दूसरे प्रदेशों से आए लोगों में 14 दिनों की अवधि पूरा कर लेने वाले 1700 लोगों को क्वारंटाइन से छुट्टी मिल गई है। अब भी 10 हजार लोग विभिन्न जगहों पर क्वारंटाइन में हैं।
जानकारी के अनुसार जिले में पंचायतों स्तर पर संचालित स्कूल क्वारंटाइन सेंटर से अब तक 710 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है। वहीं अपने घरों में ही होम क्वरंटाइन 990 लोगों ने भी 14 दिनों की अवधि पूरा कर लिया है। इन लोगो के लिए अब भी घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि अभी तक 5,978 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
सारण में श्रद्धा के साथ मनाई गई भारतरत्न बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती यह भी पढ़ें
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पांच लोग मुक्त, एक नया भर्ती
जासं, छपरा : सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए नौ में से पांच लोगों को मंगलवार को छोड़ दिया गया। उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा एक नए व्यक्ति को भर्ती किया गया।
ओपीडी में स्क्रीनिग कराने के लिए आए 30 में से एक में कोरोना के लक्षण पाए गए। इस कारण उसे भर्ती किया गया। वह एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र से लौटा था। सिर दर्द, सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत थी। फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में पांच लोग रखे गए हैं।
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में 9822 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जबकि 187 को स्कूल क्वारंटाइन में रखा गया है। मंगलवार तक 225 व्यक्तियों की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन कर पटना भेजा गया था। उनमें से 216 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल जिले में कोई भी पॉजिटिव नहीं है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार