होली से पहले हमसफर एक्सप्रेस से बक्सर आए थे जमाती

बक्सर : तब्लीगी जमात से जुड़े सभी 11 विदेशी मुंबई के दो अन्य लोगों के साथ नई दिल्ली से होली स्पेशल हमसफर ट्रेन से डुमरांव 3 मार्च को पहुंचे थे। डुमरांव रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वे लोग नया भोजपुर स्थित जामा मस्जिद पंहुचे थे। यहां से सभी 13 लोग एक साथ नया भोजपुर जमा मस्जिद से चिराग अली मस्जिद नया भोजपुर, मुंशी मस्जिद नया भोजपुर एवं काजीपुर मस्जिद में ठहर कर धर्म प्रचार में लगे रहे।

जमात से जुड़े सभी लोगो को 25 मार्च को नई दिल्ली लौटना था। इसी बीच पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया। सभी लोगों के स्वास्थ का परीक्षण डुमरांव पीएचसी के अंतर्गत नया भोजपुर उप स्वास्थ केन्द्र पर तैनात एक चिकित्सक मो.हेसामुद्दीन द्वारा किया गया था। यहां पूरी जानकारी विदेशी नागरिकों के साथ मुंबई से आए दोनों दुभाषिए ने पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में दी थी।
सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनी आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार