आंधी बाद परबत्ता में बिजली गुल

खगड़िया। आंधी से प्रखंड क्षेत्र में कई आशियाने उड़ गए। जबकि आम और लीची की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है। डुमरिया बुजुर्ग के किसान अमरनाथ चौधरी, अशर्फी कुंवर ने कहा कि आम की फसल को बहुत ही नुकसान पहुंची है। गेहूं और मक्का की फसल भी प्रभावित हुई है। केला की फसल पर भी प्रभाव पड़ा है। आंधी और बारिश बाद कई जगहों पर बिजली आपूर्ति समाचार लिखे जाने तक ठप है। परबत्ता सीओ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आशियाना गिरने की सूचना नहीं है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार